गोपनीयता नीति
अंतिम अद्यतन: 25 अगस्त 2026
छोटी बात पहले: हम आपसे नाम, मोबाइल नंबर और वार्ड लेते हैं। आपका नंबर वेबसाइट पर किसी को नहीं दिखता, न बेचा जाता है, न विज्ञापन के लिए दिया जाता है। आप जब चाहें अपनी जानकारी हटवा सकते हैं।
हम कौन सी जानकारी लेते हैं
जुड़ते समय: आपका नाम, 10 अंकों का मोबाइल नंबर, आपका वार्ड / मोहल्ला, और यदि आप देना चाहें तो ईमेल। प्रोफ़ाइल फोटो देना पूरी तरह आपकी मर्ज़ी है।
समस्या दर्ज करते समय: समस्या का शीर्षक, विवरण, घटना की तारीख-समय, और आपके द्वारा जोड़े गए फोटो या वीडियो। यदि आप लॉगिन हैं तो आपका नाम, नंबर और वार्ड रिपोर्ट के साथ जुड़ जाते हैं।
तकनीकी: फ़ाइल अपलोड के समय आपका IP पता कुछ समय के लिए सिर्फ़ इसलिए गिना जाता है कि कोई एक व्यक्ति सर्वर पर हज़ारों फ़ाइलें न डाल दे। यह गिनती स्थायी रूप से सहेजी नहीं जाती।
समस्या दर्ज करते समय: समस्या का शीर्षक, विवरण, घटना की तारीख-समय, और आपके द्वारा जोड़े गए फोटो या वीडियो। यदि आप लॉगिन हैं तो आपका नाम, नंबर और वार्ड रिपोर्ट के साथ जुड़ जाते हैं।
तकनीकी: फ़ाइल अपलोड के समय आपका IP पता कुछ समय के लिए सिर्फ़ इसलिए गिना जाता है कि कोई एक व्यक्ति सर्वर पर हज़ारों फ़ाइलें न डाल दे। यह गिनती स्थायी रूप से सहेजी नहीं जाती।
हम यह जानकारी क्यों लेते हैं
नाम और नंबर इसलिए कि एक ही व्यक्ति की रिपोर्ट दोबारा पहचानी जा सके और उन्हें कार्रवाई की जानकारी दी जा सके। वार्ड इसलिए कि यह पता चले कि किस मोहल्ले में कौन सी समस्या ज़्यादा है। इन दोनों के बिना यह मंच सिर्फ़ शिकायतों का ढेर बन जाएगा, संगठित काम नहीं।
आपका नंबर कौन देख सकता है
आपका मोबाइल नंबर सार्वजनिक वेबसाइट पर कहीं नहीं दिखता — आपके अपने ID कार्ड को छोड़कर, जो सिर्फ़ आपके पास होता है। QR कोड स्कैन करने पर खुलने वाले सत्यापन पेज पर भी नंबर नहीं दिखता। नंबर सिर्फ़ अभियान की टीम को उनके पैनल में दिखता है।
हम किसके साथ साझा करते हैं
आपकी दर्ज की गई समस्या, ज़रूरत पड़ने पर, संबंधित विभाग या अधिकारी तक पहुँचाई जा सकती है — क्योंकि समाधान वहीं से होना है। इसके अलावा हम आपकी जानकारी किसी को नहीं बेचते, किराए पर नहीं देते और विज्ञापन कंपनियों के साथ साझा नहीं करते। कानूनी रूप से बाध्य होने पर ही कोई जानकारी दी जाएगी।
फोटो और वीडियो
आपके भेजे फोटो सर्वर पर दोबारा बनाए जाते हैं (WebP में, छोटा करके) — यानी मूल फ़ाइल वैसी की वैसी सहेजी नहीं जाती। ध्यान रखें कि फोटो में जो दिखेगा वह अभियान की टीम देख सकेगी, इसलिए किसी की निजी बात या दस्तावेज़ की फोटो न भेजें।
आपके अधिकार
आप अपनी जानकारी कभी भी देख सकते हैं (प्रोफ़ाइल में), बदल सकते हैं, या हटवा सकते हैं। हटाने के लिए info@awazekundarki.in पर अपने समर्थक ID के साथ लिखिए। आपका नाम और नंबर हटा दिए जाएंगे; आपके द्वारा दर्ज की गई समस्या का रिकॉर्ड बिना आपकी पहचान के रह सकता है, क्योंकि वह कस्बे का रिकॉर्ड है, आपका नहीं।
डेटा कब तक रखा जाता है
जब तक यह अभियान चल रहा है और आप जुड़े हुए हैं। हटाने का अनुरोध मिलने पर उचित समय में हटाया जाता है।
बदलाव
यह नीति बदलने पर यही पेज बदला जाएगा और ऊपर की तारीख अद्यतन होगी।
एक ज़रूरी बात: जुड़ते समय मोबाइल नंबर पर OTP नहीं भेजा जाता। इसका मतलब है कि यह मंच यह सत्यापित नहीं करता कि नंबर उसी व्यक्ति का है जिसने उसे भरा। इसीलिए हम किसी समर्थक को “सत्यापित” नहीं कहते। यदि आपको लगे कि आपका नंबर किसी और ने भरा है, तो हमें बताइए — हम वह प्रविष्टि हटा देंगे।
